खिलचीपुर: पेंशन हितग्राहियों के सत्यापन में छापीहेड़ा नगर परिषद जिले में दूसरे स्थान पर।
छापीहेड़ा नगर परिषद द्वारा केंद्र सरकार की वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर में कुल 534 पेंशन हितग्राही हैं, जिनमें से अब तक 450 हितग्राहियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। शेष 84 हितग्राहियों का सत्यापन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सत्यापन कार्य में बेहतर प्रगति के चलते नगर परिषद ने जिले