डोलरिया: डोलरिया विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा
डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने बुधवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुलाकात के दौरान विधायक ने डोलरिया क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों, आवश्यक सुविधाओं और क्षेत्र के विकास को गति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।