बेतिया: बेतिया पुलिस अधीक्षक ने ERV 112 वाहनों का निरीक्षण किया, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए
बता दे कि कल 8 जून रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बेतिया में तैनात ERV 112 वाहनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ERV 112 वाहन आपातकालीन स्थितियों के लिए तैनात किए गए हैं, इसलिए किसी भी कॉल पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।