बेतिया: डॉ. संजय जायसवाल ने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर किया तीखा वार
बेतिया से खबर है जहां आज 8 जून करीब 12 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉन्फेंस के दौरान राहुल गांधी के बिहार को क्रिमिनल कैपिटल कहने वाले बयान पर बीजेपी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को मेरे घर चंपारण में 2005 के पहले की बात पता करनी चाहिए. इस जिले में 247 क्रिमिनल क्रिमिनल गैंग है. कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका उस समय अपहरण न हुआ हो ।