बेतिया: बेतिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक, देश की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिमी चंपारण की जिला स्तरीय बैठक आज 8 जून रविवार शाम करीब 5 बजे बलिराम भवन, जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोषाध्यक्ष बबलू दुबे ने कहा कि देश में आज बेटियों की सुरक्षा, महंगाई और अपराध जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर केंद्र और बिहार सरकार दोनों विफल हैं।