लोहरदगा: लोहरदगा में हूल दिवस पर कांग्रेस ने सिद्धू-कान्हू सहित अमर शहीदों को किया नमन, संघर्ष के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प।
लोहरदगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शुरुआत अमर वीर क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।