पतरघट: पतरघट पुलिस ने दो कोर्ट वारंटी और एक नशेड़ी को हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया, जेल भेजा
पतरघट पुलिस ने शुक्रवार की रात दो कोर्ट वारंटी एवं एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सुरमाहा बजराहा टोला निवासी कोर्ट वारंटी रघुनाथ साह, विशनपुर निवासी कारी सिंह सहित नशेड़ी पतरघट निवासी ललटू कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया है।