बख्शी का तालाब: किसानों ने बीकेटी तहसील रोड पर किया चक्का जाम, घंटों थमा रहा यातायात
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में सैकड़ों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीकेटी तहसील रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों, स्कूली बच्चों व दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही एसीपी बीकेटी भारी पुलिस बल और पीआरडी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।