मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में एक साथ निकली पांच लोगों के जनाजे,नमाज में उमड़ी भीड़,किछौछा शरीफ से लौटते समय हुए थे भीषण हादसे का शिकार
उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे मेदिनीनगर के पांच श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई थी। सभी का शव शनिवार देर रात मेदिनीनगर लाया गया। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।