सुपौल: सदर अस्पताल के SNCU वार्ड के पास जमा गंदा पानी, बीमारियों के फैलने का बढ़ा खतरा
Supaul, Supaul | Jun 10, 2026 सुपौल सदर अस्पताल परिसर में स्थित SNCU वार्ड के समीप नाले का गंदा पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले का पानी वार्ड के आसपास जमा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है।