घंटाघर के निकट नशे में धुत कार सवारों ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान नशे में धूत कार सवारों ने एक पुलिस जीप सहित बाइक सवार को भी ठोक दिया। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए जबकि बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी तस्वीर महल की ओर से स्टेट बैंक चौराहे की तरफ जा रहे थे।