लोहरदगा: लोहरदगा में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत,तो किसानों के मन में जगी बेहतर खेती व अच्छी पैदावार की नई उम्मीद।
लोहरदगा में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 1 बजे तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।