राजकीय बाजरा व ज्वार खरीद केंद्र पतारा पर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।खरीद प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दर्जनों छोटे किसान सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे डेरा डालने को मजबूर हैं।किसानों ने मंगलवार शाम 5बजे आरोप लगाया कि कई दिनों से केंद्र पर मौजूद होने के बावजूद उनकी फसल की तौल नहीं हो पा रही है।