बेलसंड: बेलसंड थाना का DSP ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना का वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बेलसंड द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं कार्यों की गहन समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस (CCTNS), सिरिस्ता कार्य तथा लंबित मामलों का निरीक्षण किया गया।