सुल्तानपुर: सुलतानपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शहर के राहुलनगर में आयोजित किया सामाजिक सम्मेलन
भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा तो दिया ही है साथ ही शिक्षा के अवसर एवं राजनैतिक हिस्सेदारी भी समुचित मात्रा में दी है।यह बातें भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि राहुलनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।ओबीसी समाज मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।