धरियावद: गोपालपुरा, लोड़ी मांडवी, वजपुरा, खूँता में मनरेगा बचाओ महाअभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई
मनरेगा बचाओ महाअभियान को लेकर गोपालपुरा,लोडी मांडवी,बजपुरा,खुंता में कॉंग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पूर्व विधायक नगराज मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पूरी,मंडल अध्यक्ष महिपाल चौधरी ने आमजन को जागरूक किया। पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कहा, "केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही है,मजदूरों के हितों के साथ खिलवाड़ है।