हाथरस: गांव सिकतरा में घर से निकलते ही एक मासूम बच्ची बाइक से टकराकर गंभीर रूप से हुई घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस के गांव सिकतरा में घर से निकलते समय एक मासूम बच्ची बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से परिजनों द्वारा घायल हालत में बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल मासूम बच्ची का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।