महसी: तेज रफ्तार का कहर: पूसूपुरवा के पास डिवाइडर से टकराईं दो बाइकें, एक की मौत और पांच घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पुसुपुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गईं। हादसे में हाशिम पुत्र साबिर अली निवासी तकिया दाखिला रखौना की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छह लोग दो बाइकों से रिश्तेदारी में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची खैरीघाट थाने की पुलिस।