भिंड नगर: भिंड पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस परेड ग्राउंड में किया सम्मानित
पुलिस परेड ग्राउंड भिण्ड पहुँचे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता की।उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं गणमान्य व्यक्तियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।