भिंड नगर: झांसी मोहल्ला में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झांसी मोहल्ला में आमिर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा आमिर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।