हरिद्वार: सप्तऋषि रोड के पास क्षेत्र बना झीलों का शहर, बारिश के 12 घंटे बाद भी जल निकासी नहीं हुई, लोग परेशान
गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद सप्तऋषि रोड के पास क्षेत्र में जमा पानी नहीं उतरा। शाम 6 बजे तक जल निकासी न होने से लोगों में नगर निगम को लेकर खासा नाराजगी दिखी। लोगों के घरों से लेकर सड़कों तक पूरा क्षेत्र पानी में डूबा नजर आया। कई घरों के चूल्हे तक ना जले। नगर निगम ने शुक्रवार को पंप से जल निकासी की व्यवस्था शुरू की जाएगी। वहीं विद्युत आपूर्ति भी ठप है।