सैदपुर नगर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में कंप्लीट कैपिटल मार्केट के तत्वावधान में गुरुवार को निवेशक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निवेशकों को बचत, निवेश, बजट बनाना और दीर्घकालिक धन सृजन जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में सैकड़ों निवेशकों ने हिस्सा लिया।