सबलगढ़: रामपुर कलां में बिजली के केबल में लगी आग, 4 घंटे बाद आपूर्ति लौटी
सबलगढ़ रामपुर के गांधी चौक स्थित रामपुर कलां कस्बे में रविवार श्याम करीबन 7 बजे बिजली की केवल में भीषण आग लग गई। आग लगने से केवल जलकर जमीन पर गिर गई, जिससे करीब 500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी विवाद और हंगामे के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने केबल सही कर बीजली बहाल की है