बरवाडीह: समाजसेवी श्याम किशोर अग्रवाल ने किया 48वीं बार रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल
लातेहार। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्याम किशोर अग्रवाल ने एक बार फिर मानव सेवा का उदाहरण पेश करते हुए 48वीं बार रक्तदान किया। दुर्लभ O Negative रक्त समूह के धनी अग्रवाल जरूरतमंद मरीजों के लिए हमेशा रक्तदान करने को तत्पर रहते हैं।