रमकंडा: भंडरिया-बड़गड़ में विद्युत मेंटेनेंस के दौरान बैरिया क्षेत्र में दर्जनों हरे पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों में नाराजगी
गढ़वा जिले के भंडरिया और बड़गड़ में विद्युत मेंटेनेंस के नाम पर बिजली विभाग ने दर्जनों हरे पेड़ को मशीन से काट दिया। दरअसल रमकंडा के विद्युत सब स्टेशन से भंडरिया और बड़गड़ सब स्टेशन तक 33 केवी विद्युत लाइन सप्लाई होता है।लेकिन पिछले कई वर्षों से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इस बार विद्युत विभाग ने रमकंडा से बड़गड़ तक 33 केवी विद्युत लाइन का मेंटेनेंस की योजना बनायी.