दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की वार्ड 3 में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, लोगों ने कहा जब बनाना नहीं था तो तोड़े की
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 3 में नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि लगभग पांच महीने पहले पुराने नाले को तोड़ दिया गया लेकिन आज तक नया नाला नहीं बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला नहीं बनने के कारण जलजमाव, गंदगी और आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने मंगलवार को दिन के 10.30 बजे दी।