मथुरा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम मथुरा के नगला हरी जीवन क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक लोकेश ने कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।