परसिया: चांदामेटा में कैटरिंग की राशि न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
चांदामेटा के वार्ड क्रमांक सात में बुधवार को युवक ने फांसी लगा लिया। उसके रिश्तेदार ने उसे ंफांसी पर लटके देखा। मां ने पडौसी की मदद से तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतारा। डायल 112 से उसे चार बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसकी जान बचाने पूरा स्टाफ जुट गया। छह बजे उसे रिफर किया गया। एंबुलैंस नही मिलने से युवक को एक घंटा विलंब से 6 बजे रिफर किया जा सका।