झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर सर्वदा गांव के समीप अनियंत्रित होकर निजी बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, 7 एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती
नेशनल हाईवे 52 पर सरावदा गांव के समीप गुरुवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई आज समय करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। जिनमें से सात जनों को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यात्राओं ने बताया कि बस में कुल 21 यात्री सवार थे जो भोपाल से जयपुर की ओर यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना सुबह करीब 6:00 बजे चालक की आंख लगने के कारण हुई।