नगरोटा बगवां: वलधर सिहुंड़ में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, चालक गंभीर रूप से घायल, टांडा रेफर
गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार वलधर सिहुंड़ मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल (नंबर HP94A 3315) को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक कुशल कुमार, निवासी रमेहड़, तहसील नगरोटा वगवां, घायल हो गया।घायल चालक को गंभीर हालत में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती कराया गया है ।