नबीनगर: मझियांव गांव से पुलिस ने आठ लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझियांव गांव से आठ लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उसी गांव निवासी उजित कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर औरंगाबाद जेल सोमवार को भेज दिया गया है।