हरदोई: हरियावां पुलिस ने ई-रिक्शा का चार्जर और नगदी छीनने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 2, 2025 1 अक्टूबर को प्रद्युम्न शुक्ला निवासी ग्राम जपरा थाना टडियावां ने हरियावां पुलिस को तहरीर दी थी कि 2 अज्ञात व्यक्ति वादी के ई-रिक्शा में कठिघरा जाने की बताकर रिक्शा में बैठ गए तथा कसियापुर नहर पुल के निकट वादी का ई-रिक्शा का चार्जर व 300 रुपये नगदी छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हरियावां पर केस पंजीकृत किया गया।