नानपारा: गुलरा बकसहिया गांव के विद्यालय से टैबलेट हुआ चोरी, टीचर ने मोतीपुर पुलिस को दी तहरीर
मोतीपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय से एक टैबलेट चोरी हो गया। जनपद प्रयागराज के छोटा बघाड़ा निवासी प्रवीण वर्मा हाल पता उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बकसहिया ने मोतीपुर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कच्छ में विभागीय टैबलेट को चार्ज पर लगाकर कक्ष में चले गए।