रामपुर: मोहर्रम पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन सभागार में डीएम और एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक
Rampur, Rampur | Jun 23, 2025 सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी मुहर्रम के मद्देनज़र रामपुर पुलिस लाइन सभागार में ज़िला अधिकारी जिगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी शाहबाद/नगर भी मौजूद रहे।