जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम चिल्हारी मे क्षेत्रीय लोगो को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देशन मे उपलोक सेवा केन्द्र का संचालन शुरू किया गया है।इस उपलोकसेवा केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय लोगो को सुविधाएं मिल सकेंगी।फिलहाल उपलोकसेवा केंद्र का संचालन वैकल्पिक रूप से ग्राम पंचायत भवन के एक कमरे मे संचालित किया गया है।