टिकारी: टिकारी में शनिदेव जयंती पर विशेष पूजा और अनुष्ठान का आयोजन, श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
Tikari, Gaya | May 16, 2026 टिकारी बाजार के खचिया रोड में तारकेश्वरनाथ मंदीर के शनिदेव मंदिर परिसर में शनिवार संध्या विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन शनिदेव की जयंती पर किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शनिदेव के पूजा और आरती में भाग लिया। जिसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को स्थानीय युवकों की टोली सक्रिय भूमिका में शामिल रही।