जमुई: मंझवे में पुरानी रंजिश के चलते युवक की पिटाई, गले का चैन भी छीना, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 2, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पड़ोसी संतोष मंडल ने लोहे की रड से हमला कर उत्तम मंडल को घायल कर दिया। साथ ही उत्तम मंडल के गले से सोने का चैन भी छीन लिया। उंसके बाद उत्तम मंडल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले में उत्तम मंडल द्वारा इसकी शिकायत टाउन थाना की पुलिस से की गई है।