जानकारी के अनुसार सिरोही के पुराने बस स्टेंड स्थित भेरुजी मंदिर के पहाड़ियों की झाड़ियों में रविवार दोपहर तीन बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा बड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।