खाजूवाला थाने में धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार शिवलाल पुत्र तिलोकाराम नायक निवासी वार्ड संख्या 10 पुगल ने रिपोर्ट दी है कि आरोपी हेमाराम पुत्र रामचंद्र मेघवाल व उसके परिवार जन जमीन का बेईमानी पूर्वक इकरारनामा बनाकर उससे 10 लाख रुपए हड़प लिए हैं।