बुधवार 3:00 बजे की लगभग कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने देवास रोड़ स्थित चंदेसरा ग्राम की राधामोहन गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला में बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। गौशाला के संचालक अनिल कुमावत ने गौशाला की विस्तृत जानगारी दी।