बिसौली: भटपुरा गांव में गोकशी के इरादे से क्रूरता पूर्वक बांधा गया गोवंश, सूचना पर पहुंचे पशु प्रेमी, वीडियो हुआ वायरल
पशु प्रेमी विभोर शर्मा को सूचना मिली कि भटपुरा गांव में जंगल में एक गोवंश गोकशी के इरादे से क्रूरता पूर्वक बांधा गया है। वहीं जब मौके पर जाकर देखा तो गोवंश बंधा हुआ था। वहीं सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शुक्रवार को शाम 7:00 बजे करीब तत्काल क्रूरता पूर्वक बने हुए गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस जांच में जुटी।