नावकोठी: विष्णुपुर भगवती स्थान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी, कथा वाचक ब्रजराज दास के प्रवचन सुनने जुटे भक्तजन
नावकोठी प्रखंड के विष्णुपुर भगवती स्थान के प्रांगण में जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सुनने के लिए आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। वृंदावन के कथा वाचक ब्रजराज दास जी के द्वारा श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो गए।