धौरहरा: सिसैया चौराहे पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर दौड़ रहे ऑटो, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के सिसैया चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यात्रियों को ले जाने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।