सोनबरसा: सोनबरसा थाना की महिला हेल्प डेस्क बनी महिलाओं का भरोसा, शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्रवाई
सोनबरसा थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रत्येक फरियादी की शिकायत दर्ज कर उसकी निष्पक्ष सुनवाई की जा रही है।