छतरपुर नगर: ग्राम काबर के पास बंदर से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
बमीठा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंजना अहिरवार,सुशील अहिरवार और श्रद्धा अहिरवार शामिल हैं, जो ग्राम काबर के निवासी हैं।परिजनों के अनुसार,सभी लोग ग्राम भैरा से निमंत्रण में शामिल होकर।ई-रिक्शा से अपने गांव काबर लौट रहे थे। इसी दौरान काबर-स्याजा मार्ग पर आज 22 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे की है।