वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत जलाशय पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Kishangarhbas, Alwar | Jun 2, 2026
राज्य सरकार द्वारा संचालित बंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1:00 बजे दौलतानाथ आश्रम जोड़ियां के समीप स्थित जलाशय पर जल पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जल संरक्षण पर्यावरण संवर्धन एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य साधु संतों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की।