झांसी शहर के वार्ड संख्या 56 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ बुधवार दोपहर 2 बजे शुभारंभ हो गया है। इस परियोजना की शुरुआत खंडेराव गेट स्थित हनुमान मंदिर से की गई। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में नालियों की निकासी सही न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुसता था।