हरदोई: बीमार पति के ठीक होने पर महिला ने काली मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
Hardoi, Hardoi | Apr 24, 2026 कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार गांव स्थित काली मंदिर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बावन चुंगी निवासी 58 वर्षीय उषा देवी ने पूजन के दौरान अचानक अपनी जीभ काटकर काली मां के चरणों में रख दी।