26 जनवरी के बाद प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार आगर छावनी क्षेत्र के झंडा चौक पर रविवार को साप्ताहिक हाटबाजार की शुरुआत हुई। शाम करीब 4 बजे से ही हाटबाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।हाट में सब्जियां, कपड़े, रोजमर्रा की जरूरत का सामान,घरेलू उपयोग की वस्तुएं।