Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
bpsjamui
No video available
2
1
आओ झुककर नमन करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है। खुशनसीब होते हैं वह लोग, जिनका खून देश के काम आता है।। शहीद दिवस पर आजादी के मतवालों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
1.5k views |
Jamui, Jamui
| Mar 23, 2023
MORE NEWS
1
जमुई सदर अस्पताल में जर्जर स्थिति कभी भी कुछ हो सकता है आने जाने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहा हैं
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026
32 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद थानाध्यक्ष को मिली बड़ी उपलब्धि, DSP पद पर हुए प्रोन्नत बिहार पुलिस में लगातार 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनुभवी पुलिस अधिकारी को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर प्रोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर उन्होंने भगवान महादेव, माता-पिता, गुरुजनों, अभिभावकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने बिहार के कई जिलों में विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इनमें जमुई जिले का जमुई थाना और झाझा थाना भी शामिल है। उन्होंने अपराधियों, नक्सलियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता के बीच सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को प्राथमिकता दी। सामुदायिक पुलिसिंग और जनहितैषी पुलिसिंग को भी अपनी कार्यशैली का अहम हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि पद और कार्य की प्रकृति जरूर बदल गई है, लेकिन आम लोगों के प्रति उनका व्यवहार और जुड़ाव पहले जैसा ही रहेगा। झाझा डिजिटल न्यूज़ की ओर से DSP पद पर प्रोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। BiharPolice #DSP #Promotion #Jhajha #Jamui #BiharNewsPatna
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026
अस्पताल खुद पहुँचा गरीबों के द्वार!106वाँ कैंप देख आप भी करेंगे तारीफ।झाझा के बैजला में ओपोलो हॉस्पिटल ने लगाया बड़ा स्वास्थ्य शिविर।
Jamui, Jamui | Nov 1, 2026
एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता शैलेश को डीएम-एसपी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित जमुई। एशियन पैरा गेम्स-2026 में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले पैरा एथलीट शैलेश कुमार के पैतृक गांव इस्लामनगर पहुंचकर शनिवार को डीएम एवं एसपी ने उन्हें सम्मानित किया। शैलेश ने ऊंची कूद में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक और लंबी कूद में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। अधिकारियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी। डीएम ने गांव में खेल मैदान विकसित करने की पहल करते हुए स्थल निरीक्षण किया तथा अतिक्रमण हटाने और भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया। शैलेश ने आगामी पैरालंपिक-2028 में देश के लिए पदक जीतने को अपना लक्ष्य बताया।
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026
एशियन पैरा गेम्स-2026 के स्वर्ण एवं कांस्य पदक विजेता शैलेश कुमार को DM और SP ने किया सम्मानित जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारत एवं बिहार के साथ-साथ जमुई जिले का मान बढ़ाने वाले पैरा एथलीट शैलेश कुमार के पैतृक गांव पहुंचकर शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे DM एवं SP ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उनके माता-पिता, भाई-बहनों एवं अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और शैलेश की इस गौरवशाली सफलता के लिए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब हो कि शैलेश कुमार ने एशियन पैरा गेम्स-2026 की पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 1.89 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, लंबी कूद स्पर्धा में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस दोहरी सफलता ने जमुई को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शैलेश कुमार की यह दोहरी सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है, जो यह प्रमाणित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम के सामने कोई भी परिस्थिति बाधा नहीं बन सकती। आगे उन्होंने कहा कि जमुई की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और जिला प्रशासन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में कर देश-दुनिया में जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने भी शैलेश कुमार को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शैलेश की सफलता युवाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तथा अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग परिवार, समाज एवं देश के मान-सम्मान को बढ़ाने में करें। #goldmedal #dmjamui #spjamui #kheloindia
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026
जमुई: एकता दिवस पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से निकाली गई एकता रैली, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार की सुबह 8:00 बजे जिला व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी और एकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस एकता रैली में DM और SP के अलावा बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के जवानों, अधिकारियों, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों ने भाग लिया। सरदार पटेल के एकता और अखंडता के नारे लगा रहे थे। एक देश,एक राष्ट्र का भी नारा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान SP ने कहा, आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस है। इसे हम लोग एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज पूरे देश में एकता की चर्चा होती है, उसी परिपेक्ष्य में आज हम लोग ये एकता यात्रा निकाल रहे हैं।" SP ने आगे कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि यह रैली राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा का संदेश देती है। देश को तोड़ने वाली विध्वंसक ताकतों, नक्सलवाद, आतंकवाद और नशा के विरुद्ध हम सबको एकजुट होना होगा। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर देश को मजबूत बनाना है। वहीं इस अवसर पर DM ने कहा कि सरदार पटेल के अथक प्रयासों से ही आज का अखंड भारत बना है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता को बनाए रखना है। जिला प्रशासन नशा मुक्त जमुई और विकसित जमुई के लिए लगातार काम कर रहा है। अंत में स्टेडियम परिसर में सभी अधिकारियों, जवानों और छात्रों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026
DM ने दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का किया उद्घाटन लोकसंस्कृति, पारंपरिक कलाओं और युवा प्रतिभाओं का अनूठा संगम जमुई में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के बाद तक देखने को मिला। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व गुब्बारा उड़ा कर किया। दो दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन लोकगीत, लोकनृत्य और चित्रकला समेत विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो गया। उत्सव के पहले दिन छठ गीत, लोकनृत्य, पूरबी लोकगीत, पारंपरिक गोदना गीत, सोहर और कजरी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की लोकआस्था, परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत तस्वीर पेश की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक संवाहक है। आज के युवा ही कल हमारी लोककला, लोकगीत और पारंपरिक विधाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्हें वैश्विक पहचान देंगे। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने, स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी उपलब्धियों से जमुई का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय लोककला का संरक्षण करना तथा उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार, मद्य निषेध अधीक्षक सुभाष कुमार, सिंचाई प्रमंडल जमुई के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मेनका कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #jamui #dmjamui #spjamui #zilaprashasanjamui #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026
धोबघट में मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का DM ने किया शुभारंभ, कहा- चमकेंगी जमुई की खेल प्रतिभा गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ स्थित धोबघट खेल मैदान में गुरुवार को मदन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। मां काली फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे DPRO द्वारा प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नवीन ने कहा कि जमुई जिले की मिट्टी में खेल के प्रति विशेष लगाव और समृद्ध खेल संस्कृति की परंपरा रही है। खेल केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का सशक्त साधन भी है। खेल संस्कृति से जुड़ना अपनी मिट्टी, अपनी परंपरा और अपनी पहचान से जुड़ना है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने जिले के अतीत का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के प्रभाव के कारण जमुई में विकास की अनेक संभावनाएं प्रभावित हुईं। इसका असर न केवल आधारभूत संरचनाओं और विकास कार्यों पर पड़ा, बल्कि यहां की खेल प्रतिभाओं को भी अपेक्षित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि अब नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्ति के बाद जिले में विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं और खेल के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जमुई के खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित कर जिले का नाम रोशन करेंगे। अंत में, जिला पदाधिकारी ने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा जिले की समृद्ध खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुंगेर जिले के शंकर स्पोर्ट्स इलेवन क्लब, धरहरा (बिहार) और बाबूमहल, दुमका (झारखंड) की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा और मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। #jamui #jamuiupdates #dmjamui
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026